फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
रामपुर की मंडी समिति में मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण करते जिला निवार्चन अधिकारी रविंद्र कुम - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रामपुर शहर स्थित नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण करके मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा वार तैयार किए गए प्रत्येक हॉल में पहुंचकर आयोग द्वारा निर्धारित रूपरेखा के अनुसार तैयारियां देखीं तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्धारित प्वाइंट पर साइनेज लगाया जाए, ताकि मतगणना कर्मी एवं अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मतगणना परिसर से बाहर निर्धारित वाहन पार्किंग की व्यवस्था एवं मतगणना एजेंट के प्रवेश के लिए निर्धारित रूट के साथ-साथ हाल में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया।
मतगणना के दौरान सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। मतगणना स्थल पर गेट संख्या एक पर डिप्टी कलेक्टर घनश्याम त्रिपाठी, गेट संख्या दो पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, गेट संख्या तीन पर उपजिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप, परिवर्तन चौक से हमसफर चौक मार्ग पर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर राजनाथ तिवारी, परिवर्तन चौक से पुलिस लाइन मार्ग पर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर राजीव त्यागी, परिवर्तन चौक से मंडी समिति के गेट संख्या तीन की ओर जाने वाले मार्ग के लिए उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर, परिवर्तन चौक से स्वार मार्ग पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार तथा समस्त विधानसभा क्षेत्रों के ईटीपीबीएस की गणना कार्य के दौरान पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर मयंक गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतगणना परिसर के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें