फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की शतकीय पारी की बदौलत डीएम एकादश ने जीती सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत डीएम एकादश ने सेवा एकादश को नौ विकेट से हरा दिया। डीएम को प्लेयर आफ टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शहीदे आजम स्पोर्टस स्टेडियम बमनपुरी में खेली जा रही सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल था। सेवा एकादश और डीएम एकादश के बीच खेले गए फाइनल मैच में सेवा एकादश की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत करने आए जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार और रवि कुमार ने पहले विकेट की साझेदारी में 63 रन बनाए। जिसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी ने 38 रनों का योगदान दिया। इस दोनों के आउट होने के बाद बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। सेवा एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में डीएम एकादश की पारी की शुरुआत करने उतरे डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 101 रनों की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। डीएम एकादश ने निर्धारित लक्ष्य 11 वें ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जिलाधिकारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी व पुुरस्कार वितरित किए। डीएम ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को भी पुरस्कार बांटे। इस मौके पर शादाब मियां, अमित सक्सेना, पप्पी,फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें