फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत फिर निकाह और सात माह बाद तलाक..तलाक...तलाक

Thu, 28 Dec 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
गुमशुम गुलफीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात माह में ही जीवन भर साथ निभाने का रिश्ता तीन तलाक की भेंट चढ़ गया। तलाक की शिकार हुई विवाहिता निराश होकर मायके पहुंच गई है। तलाक के बाद मायके वाले सदमे में हैं। मायके में विवाहिता का हाल पूछने वालों का तांता लग गया है। युवती गुमसुम होकर अपने भविष्य की चिंता में डूबी हुई है। 
विज्ञापन


तीन तलाक का यह मामला अजीमनगर क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। गांव की असगर अली की बेटी गुलफिजा को उसके पति कासिम ने दो दिन पहले अचानक तलाक दे दिया। तलाक भी मामूली झगड़े के बाद हुई मारपीट के बाद दिया गया। गुलफिजा ने गत दिवस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

उसने पति पर मारपीट करने के साथ ही तलाक देने की शिकायत की। पुलिस ने भी मामले को निपटाने के लिहाज से एक बार फिर उसे सुसरालियों के ही सुपुर्द कर दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों ने उसे स्वीकार नहीं किया और फिर वह रात के वक्त ही इसी गांव में स्थित अपने मायके चली आई।
विज्ञापन


मायके में पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भी सदमे में आ गए। बेटी को सदमे में देखकर वह काफी परेशान हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के तमाम लोग उसके घर पहुंचने लगे और मामले की जानकारी लेने लगे। घर में गुलफिजा गुमसुम बैठी हुई थी।

शायद उसे भविष्य की चिंता सता रही होगी। दरअसल गुलफिजा ने कासिम से सात माह पहले परिवार वालों के विरोध के बाद प्रेम विवाह किया था। निकाह के बाद से ही वह ससुराल में थी। अब एक बार फिर वह मायके पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें