फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की 770 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा स्टाइपेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली मंडलभर की 770 छात्राओं को स्टाइपेंड (भत्ता) दिया जाएगा। दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। रामपुर में 150 दिव्यांग छात्राओं को स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग छात्राओं को अन्य छात्र-छात्राओं के बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए शासन की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हें आवासीय स्कूलों के साथ अन्य सहायता उपकरण भी दिए जा रहे हैं। ताकि, ऐसी बालिकाएं हीन भावना की शिकार न हों। अब शासन से प्रदेशभर में अति दिव्यांग छात्राओं को 10 माह तक 200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने का निर्णय लिया है। इस भत्ते से ये दिव्यांग छात्राएं शिक्षण सामग्री ले सकेंगी।
स्टाइपेंड के लिए जिला समन्वयक समेकित शिक्षा और खंड शिक्षाधिकारी मिलकर जरूरत वाली दिव्यांग बालिकाओं का चयन कर प्रस्ताव जिला कमेटी को भेजेंगे। जिला कमेटी की संस्तुति के बाद चयनित छात्राओं की सूची विभाग को भेजी जाएगी। जिला कमेटी मेें जिलाधिकारी अध्यक्ष व बीएसए सचिव होंगे। जबकि, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी व डीसी समेकित शिक्षा कमेटी में सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें