फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां को रिसीव कराईं 19 मुकदमों की चार्जाशीट की नकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग आरोपों में अलग-अलग थानों में दर्ज 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें आजम खां को सीतापुर जेल में रिसीव करा दी गई हैं। न्यायालय द्वारा विशेेष संदेशवाहक के जरिये यह चार्जशीट की नकलें सीतापुर जेल भेजी गई थीं।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने और कुर्की की कार्रवाई का नोटिस जारी होने पर 26 फरवरी 2020 को आजम खां ने अपनी पत्नी शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में पहले रामपुर जेल और फिर सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। इस समय सीतापुर जेल में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा को पिछले साल दिसंबर माह में जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वो अब जमानत पर चल रही हैं। आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं, जिनका अभी कोर्ट ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इन मामलों में कोर्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए इन मुकदमों की चार्जशीट की नकलें आजम खां को रिसीव कराई गई हैं।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां से जुड़े 19 मामलों में अभी तक कोर्ट में ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। क्योंकि इन मामलों में पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट की नकलें आजम खां को रिसीव नहीं हो सकी थीं। इन मुकदमों की चार्जशीट की नकलों को विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजा गया था, जहां पर आजम खां को चार्जशीट की नकलें रिसीव करा दी गई हैं। इसके बाद कोर्ट द्वारा धारा 207 (आरोपी को चार्जशीट की नकल उपलब्ध कराना) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें