फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की वीपी कालोनी निवासी कुलदीप सिंह (55) कमोरा गांव में हाईवे किनारे एक ढाबा चलाते थे। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे वह स्कूटी से ढाबे पर ही जा रहे थे। इस बीच पनवड़िया के पास फैजुल्लनगर गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। बताया जाता है कि वह गिरने के बाद वाहन में फंस गए थे, जिसकी वजह से काफी दूरी तक खिंचते चले गए। इससे उनका शरीर खून से लथपथ हो गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर तुरंत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें