फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की सांसद निधि से होगा स्वार टांडा का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। आजम खां की सांसद निधि से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों को देखकर लोग विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। संसदीय क्षेत्र रामपुर के सिर्फ स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र के ही 23 विकास कार्य शामिल हैं, जबकि बाकी क्षेत्रों के 10 कार्यों को शामिल किया गया है। इसके चलते एक बार फिर आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम खां स्वार ले विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल्ला आजम खां विधायक चुने गए थे। लेकिन, उम्र के विवाद के चलते हाईकोर्ट के आदेश पर अब्दुल्ला आजम खां की विधायकी रद्द कर दी गई थी और क्षेत्र का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया गया था। चुनाव लड़ते समय उनकी आयु पूरी नहीं थी। लेकिन अब उनकी आयु पूरी हो चुकी है। लिहाजा, संभव है कि एक बार फिर अब्दुल्ला आजम खां स्वार टांडा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर जाए।
यह अंदाजा सांसद निधि से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों को देखकर क्षेत्र के लोग लगा रहे हैं। दरअसल, सांसद आजम खां ने सांसद निधि से जो विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। इनमें से 23 विकास कार्य सिर्फ स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र में होंगे। जबकि, छह विकास कार्य रामपुर नगर, दो शाहबाद और एक एक चमरौआ व मिलक विधानसभा क्षेत्र में काम होगा। सपा नेता जफरुद्दीन खां, हामिद गोल्डन, खालिद अली, कदीर खां, शहजादे खां आदि का कहना है कि बीते ढाई साल से विधायकी निरस्त होने के कारण क्षेत्र का विकास ठप रहा। इसलिए, इस बार सांसद आजम खां ने अपनी निधि से क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें