पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी के लोगों ने दस दिन से बिजली पानी न आने के कारण वहां के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया।इसके पूर्व कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
गरीबों के लिए बनाए गए पहाड़ी गेट के पास कांशीराम कालोनी के रहने वाले लोग काफी परेशान है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां पर दस दिनों से बिजली व पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले के चारो ओर गंदगी के ढेेर लगे हुए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।
इस मामले में कई बार नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोपहर के समय पूरे मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कचहरी के गेट पर प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन देकर पानी व बिजली की व्यवस्था को सही कराने की मांग की है। इस मौके पर रमेश, गुच्छन, फहीम, रुकसार,शमीम,अमीर जहां मौजूद रहे।