फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलियागंज में मकानों पर चली जेसीबी, हंगामा

Thu, 21 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सैदनगर के आलियागंज में प्रशासन द्वारा तोड़े गए मकान।
विज्ञापन

विज्ञापन
 आलियागंज में निर्माणाधीन सड़क के बीच में आ रहे पांच मकानों को पुलिस-प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस उन घरों से सामान भी उठा ले गई और इसका विरोध करने वालों के साथ मारपीट भी की गई है। घटना के विरोध में विधायक यूसुफ अली, बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम अपने साथियों सहित बेमियादी धरने पर बैठ गए। 

आलियागंज में जौहर यूनिवर्सिटी के पास स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी रोड से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक सड़क बनाई जा रही है। सड़क के बीच में आने वाले मकानों को गिराए जाने की बात कई दिनों से चल रही थी। इसको लेकर जिला प्रशासन व गांव के लोगों को बीच बात भी चल रही थी।
विज्ञापन


कई बार पुलिस गांव में भी गई  थी। बुधवार को दोपहर बाद तहसीलदार सदर अमित कुमार भारती के नेतृत्व में कई अजीमनगर व महिला थाने की पुलिस दो जेेसीबी लेकर आलियागंज गांव पहुंच गई। पुलिस ने सड़क के बीच में आ रहीढ पांच मकानों पर जेसीबी चलवा दिया। जेसीबी से आलियागंज निवासी फिरासत, हाजी सिराज, मेहराज, सरताज व दिलशाद के मकान गिरा दिए।
विज्ञापन


ये पांचों आपस में सगे भाई है। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस हाजी सिराज व फिरासत के घर से सामान भी उठा ले गई। विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की, जिसमें शाहिदा, शहाना व सलाम घायल हो गई। मकान गिराने की कार्रवाई की बाद पुलिस वापस आ गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें