पोलियो अभियान का विरोध करते हुए डाक्टर के संग मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी माना है। साथ ही उसे एक साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला शाहबाद क्षेत्र के सैफनी का है। 17 अक्तूबर 2001 को पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाई जा रही थी। कस्बे के मुहल्ला सैनी खोड़ के अंगन लाल व महबूब ने पोलियो अभियान का विरोध किया था। साथ ही डाक्टर ज्ञान सिंह व सुपरवाइजर, एएनएम पर हमला कर दिया था।
घटना की रिपोर्ट डाक्टर ज्ञान सिंह ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराई थी। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अंगन लाल को दोषी मानते हुए एक साल की कैद व चार हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में महबूब को बरी कर दिया। अंगन लाल को कोर्ट ने अपील दायर होने तक जमानत पर रिहा करने के आदेश कर दिए।