फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लालपुर-टांडा मार्ग पर कोसी नदी पर अधूरे पड़े लालपुर पुल का निर्माण होने तक अस्थाई पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट आकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम लोग एकत्र होकर कोसी नदी पर आ गए। यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि लालपुर पुल का निर्माण न होने से लाखों लोग परेशान हैं। कोसी नदी पर अस्थाई पुल के न होने से रामपुर मुख्यालय आने जाने में क्षेत्रवासियों को काफी आसुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्थाई पुल शुरु कराने के लिए मुरादाबाद स्थित सेतू निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि कोसी नदी जो पहले अस्थाई पुल के नीचे बह रही थी, वह अब दूसरे स्थानों पर भी बह रही है। नदी को अस्थाई पुल के नीचे लाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी में बंदा बनाया जाएगा, जिससे नदी अस्थाई पुल वाले स्थान पर आ सके। तभी लालपुर में अस्थाई पुल बनेगा। इसलिए, कोसी नदी पर अस्थाई पुल को बनवाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कोसी नदी के अंदर बंदा बनवाया जाए और सेतु निगम द्वारा जल्द अस्थाई पुल को बनाकर क्षेत्रवासियों के लिए शुरू कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद ताला अंसारी, डॉ. इरफान, बन्ने अली, हाफिज इदरीस, इरशाद अली, खालिद हसन, नावेद अली, गुड्डू, युनूस, कादरी, आजम, हरिलाल, राजू, गंगादास, मनोज कुमार सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें