फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की

विज्ञापन
रामपुर कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर आते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव ग? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि प्रतापगढ़ के संगीपुर में दिनांक गरीब कल्याण मेले में सम्मिलित होने गई उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों पर प्रशासन और सरकार द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया है कि घटना के जिम्मेदार वहां के मौजूदा भाजपा सांसद हैं। आम जनता से भाजपा सांसद समर्थकों ने अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद आम जनता के साथ मारपीट की। आम जनता ने जब इस बात का विरोध किया तो भाजपा नेताओं ने अपने आपको बचाने के लिए कांग्रेसी नेताओं पर ठीकरा फोड़ दिया। कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज यह मुकदमा वापस होना चाहिए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, मामून शाह खां, महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, दामोदर सिंह गंगवार, दुर्गेश मौर्या, आमिर मियां, शारिब अली, लालता प्रसाद गंगवार, चितरंजन श्रीवास्तव, अमित कुमार, मेहरबान अली, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें