फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खी बाग में मिले शव की शिनाख्त युसुफनगर गांव निवासी अखिलेश के रुप में हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद क्षेत्र के लक्खी बाग में फंदे पर लटके मिले युवक के शव की शिनाख्त परिजानों ने कर ली है। युवक की शिनाख्त ढकिया चौकी क्षेत्र के यूसुफ नगर गांव निवासी अखिलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अखिलेश के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात लक्खी बाग स्थित एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान पुलिस को युवक के कपड़ों से एक नाम-पता लिखी पर्ची मिली, जिस पर परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद युवक की शिनाख्त उसके पिता अनेकपाल ने अखिलेश कुमार निवासी ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव यूसुफनगर के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें