फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के पास जंगल में मंगलवार सुबह एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के पास मंगलवार सुबह जंगल में एक पेड़ पर शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का मौका मुआयना कर मृतक के संबंध में जानकारी ली। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि जंगल मे पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। शव को देखकर काफी दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष के आसपास है। युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ है। जेब में एक पेन मिला है, गले में मोतियों की माला पहने हुए हैं। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें