रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवे स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से मिले आधारकार्ड पर पश्चिम बंगाल का पता लिखा है। पुलिस ने परिजनों ने संपर्क किया तो उन्हें नाम पते ही पुष्टि की। लेकिन परिजनों के रामपुर पहुंचने के बाद ही युवक की पुख्ता शिनाख्त होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शनिवार सुबह गंज थाना क्षेत्र के गांव बगी में नैनीताल हाईवे स्थित खेत में ग्रामीण ने एक शव पड़ा देखा। शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। गंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। इस दौरान युवक की जेब में एक आधार कार्ड मिला। जिसमें अब्दुल खालिक निवासी छोटो कंटूर, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल लिखा था। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
इस दौरान परिजनों ने बताया कि इस नाम का युवक रामपुर में एक फैक्टरी में काम करता है। वहीं, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि जेब में मिले आधार कार्ड से परिजनों से संपर्क हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक रूप में उसकी शिनाख्त आधार कार्ड पर मिले नाम और पते के रूप में हुई है। हालांकि परिजनों के आने के बाद पुख्ता शिनाख्त की बाद पुष्टि की जाएगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं ओर कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है।