फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शुक्रवार तड़के खेत में रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज पत्नी समेत पांच लोगों के ख़िलाफ़ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परौता निवासी ओमपाल (30) पुत्र धर्मपाल गुरुवार रात से लापता था। शुक्रवार सुबह तड़के क्षेत्र के मधुकर-परौता संपर्क मार्ग पर स्थित श्याम सिंह के गेहूं के खेत में बाइक समेत ओमपाल का शव रक्तरंजित स्थिति में पड़ा मिला। खेतों में काम करने वाले किसानों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
बाद में ढकिया पुलिस को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उधर शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। शव को रक्तरंजित स्थिति में देखकर परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

उधर, धर्मपाल सिंह ने ओमपाल की पत्नी सुनीता, ससुर रामेश्वर, साला चंद्रवीर, अशोक एवं एक अज्ञात समस्त निवासी गांव नंगलिया अमरपुर काशी, थाना बिलारी, मुरादाबाद के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 304 (गैरइरादतन हत्या) के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उपरोक्त सभी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक ने अपने पीछे चंचल, मंजू और काजल समेत तीन बच्चों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें