रामपुर। सीनियर सिटीजन क्लब की ओर से रोशन बाग में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमे खाने पीने और शॉपिंग के लिए स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में 55 वर्ष से ज्यादा के उम्र के सदस्यों के लिए क्रिकेट आईपीएल 2010 स्टेज गेम किया गया। जिन सदस्यों के बेटे का विवाह लॉक डाउन में हुआ था, उन सभी नव विवाहित जोड़ों का परिचय कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डांडिया नाइट में बरेली और मुरादाबाद से कलाकारों की टीम बुलाई गई थी। कार्यक्रम में दीपावली बम्पर ड्रॉ भी निकाला गया जिसमें नीलम राज और अमिता आर्य ने पुरस्कार जीता। आईपीएल जीतने वाली टीम को भी पुरस्कार दिए गये। कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सोनिया गुप्ता, अलका जैन, नीता जैन, रानी गुप्ता, साधना खंडेलवाल, नेहा खंडेलवाल, शोभित, ललित जैन, सुमित अग्रवाल, चंदन रस्तोगी, गौरव जैन, शोभना गुप्ता, डॉक्टर विजय अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नीरज, उमेश, गिरीश सिंघल, राजरानी, चाँदनी, वीना, बबीता, सरिता सिंघल, कंचन, ललित अग्रवाल, अभय अग्रवाल, कपिल, अश्विन पावा, रचना, भरत पावा, बलबी, रमा अग्रवाल, अंजु, संजू, अनिता, निर्भय अग्रवाल, अर्चना विद्यार्थी, जूहेब आदि मौजूद रहे।