फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित तीन लोगों की मौत

Thu, 17 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित नरपतनगर गांव के गुरुवार को एक निजी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बालक सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। बस उत्तराखंड के दोराहा से रामपुर जा रही थी।
विज्ञापन



यात्रियों से भरी एक निजी बस रामपुर जा रही थी। बस जब स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित नरपतनगर गांव के नजदीक पहुंची तभी गड्ढे में आ गई। इससे चालक उसपर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।


इस दौरान उन्होंने यात्रियों को मशक्कत से बस से बाहर निकाला। इसमें उत्तराखंड के बाजपुर राजकालोनी जगतपुर निवासी सूरज के छह वर्षीय बेटे बोबी, नगर के मोहल्ला स्वार खास निवासी 60 वर्षीय बफातन पत्नी रफतार अली, एवं नरपतनगर निवासी चाय विक्रेता जहीदा पुत्र हाले की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को सीएचसी भिजवाया। बाद में कई यात्रियों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रामपुर-स्वार-बाजपुर मार्ग पर निजी खटारा बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। वहीं, परिवहन विभाग इसे लेकर गम्भीर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें