दरोगा को टक्कर मारकर और फायरिंग कर भाग रहे गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक का पीछा कर रही बरेली पुलिस पर गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट में तस्करों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव कर जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई। अचानक हमले से घबराई मीरगंज पुलिस ने एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने के बाद पहाड़ी गेट इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया।
लिस ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ दिया और मीरगंज पुलिस को बाहर निकाला। इससे पहले ट्रक की टक्कर से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक शनिवार सुबह रामपुर की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि बरेली के सतुइया टोल प्लाजा पर टआक ने बैरियर तोड़ दिया। मीरगंज में सिंधौली चौराहे पर पुलिस जीप को ठोक दिया। इससे एचसीपी (दरोगा) घायल हो गया।
सके बाद से इसका पीछा बरेली की मीरगंज पुलिस कर रही थी। मिलक के क्योरार में पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक बिलासपुर रोड होते हुए रामपुर की ओर निकल आया। मीरगंज पुलिस ट्रक का पीछा करते हुए रामपुर तक पहुंच गई। गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट में बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक वहीं रुक गया। इस बीच मीरगंज पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस को देख पशु तस्करों और उनके समर्थकों ने मीरगंज पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव भी किया गया, इससे उनकी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। जानकारी पाकर शहर के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई। हंगामा और पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय पुलिस ने बरेली के पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला।
मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहां पर फोर्स तैनात कर दी गई है। घायल तन्नू, बाबू, शहजाद, इस्लाम, उवैद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।