फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका संग पति को देख पत्नी ने जड़े तमाचे

Sat, 05 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लु‌धियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली से अपनी प्रेमिका के साथ पेपर देने आए एक युवक को उसकी पत्नी ने कॉलेज के बाहर पकड़ लिया। पत्नी ने पति को सरेराह ही तमाचे जड़ दिए। सूचना पर पुलिस सभी को चौकी ले आई। जहां पति के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवक नगर के एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए एलएलबी का पेपर दे रहा है। शनिवार को द्वितीय पाली में पेपर देने के लिये वह अपनी दिल्ली की प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर ले आया। बताया गया कि पति के दिल्ली से निकलते ही किसी ने प्रेमिका को साथ ले जाने की सूचना उसकी पत्नी को दे दी।

पति के पीछे-पीछे पत्नी भी हापुड़ स्थित कॉलेज में आ गई और पेपर छूटने का इंतजार करने लगी। शाम करीब पांच बजे पेपर देकर जैसे ही युवक अपनी प्रेमिका के साथ कॉलेज से बाहर निकला, तभी पत्नी ने पति को पकड़ लिया और उसे तमाचे जड़ दिए। प्रेमी की पिटाई देखकर प्रेमिका रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने एसएसवी चौकी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां पति ने पत्नी से माफी मांगी और मामला रफा-दफा हो गया। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामला चौकी पर ही निपट गया होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें