फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग की टीम ने राणा शुगर मिल पर छापा मारकर 14 ट्राली अवैध गन्ना पकड़ लिया। कर्मचारियों से अवैध गन्ना सप्लाई की पर्चियां भी पकड़ लीं। टीम को देखकर बिचौलिये फरार हो गए। अधिकारियों ने गन्ना जब्त कर भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन



मामले में फैक्ट्री के निदेशक समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई है। अवैध गन्ना खरीदने की सूचना पर रामपुर गन्ना सहकारी समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजीव कुमार, मिलक समिति के सचिव निरंजन सिंह, स्वार के भूपेंद्र सिंह और बिलासपुर के सुरेश चंद ने बृहस्पतिवार रात मिल पर छापा मारा।


उस वक्त यार्ड में फर्जी पर्चियों से गन्ना तौला जा रहा था। अधिकारियों ने मिल कर्मियों के कब्जे से 14 ट्राली गन्ने की पर्चियां बरामद कर लीं। जांच करने पर पर्चियां फर्जी पाई गईं। पर्चियों पर न तो यूनिक कोड और न ही समिति की मुहर लगा दी। फर्जी पर्चियां मिलने पर अधिकारियों ने 14 ट्राली गन्ना कब्जे में कर भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन



इस दौरान टीम को देखकर बिचौलिये फरार हो गए। रामपुर समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी ने शाहबाद कोतवाली में मिल के निदेशक राणा कर्णप्रताप सिंह, अध्यासी गुरबख्श सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार के खिलाफ तहरीर दी। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने निदेशक समेत तीनों अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी का धारा 419, 420, 120 समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


गन्ने की अवैध खरीद रोकने के लिए छापामार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गन्ना खरीद में राणा शुगर मिल केे अधिकारियों के खिलाफ बीते साल भी दो बार रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भी अवैध तरीके से गन्ने की अवैध खरीद नहीं रुक सकी। चालू पेराई सत्र में भी शुरू से अवैध गन्ना खरीदने की शिकायतें मिलने लगी थीं।


गन्ने की अवैध खरीद के लिए मिल ने बिचौलियों का जाल बिछा दिया है। बिचौलिये किसानों से सस्ते में नगद गन्ना खरीदकर फर्जी पर्चियों से मिल में तौलवा रहे हैं। समिति सचिव साहब सिंह सत्यार्थी ने बताया कि नगद खरीद से न तो सहकारी समितियों को कमीशन और न ही किसानों को गन्ने का पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें