फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंकी ब्लॉक से कंप्यूटर चोरी

Fri, 08 Jan 2016 11:10 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बंकी ब्लॉक कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष की खिड़की तोड़कर उसमें रखे तीन कंप्यूटर व बैट्री पर चोरों ने हाथ साफ दिया। शुक्रवार को कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बंकी ब्लॉक के परिसर में दो दिन पूर्व ई-डिस्ट्रिक गवर्नेंस मनरेगा के खिड़की की सरिया निकालकर अंदर घुसे चोरों ने तीन कंप्यूटर व 9 बैट्री पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कर्मचारियों ने जब कक्ष खोला तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने पहले तो मामला दबाए रखा लेकिन बाद में बीडीओ से पूरी बात बताई।

शुक्रवार को बीडीओ के निर्देश पर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में बीडीओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि खिड़की तोड़ चोर अंदर घुसे और कंप्यूटर व बैट्री चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें