इस बीच पुलिस पहुंच गई, जिस पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने पीछा कर एक हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि दो गुट आपस में लड़ रहे थे, लेकिन गलतफहमी में भाजपा नेता पर हमला कर दिया। बताया कि एक आरोपी मेरठ के किठौर निवासी सगीर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाद में बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तहरीर आ गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं, बुधवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। प्रवक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव निकट हैं। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि घटना आतंक फैलाने की मंशा से अंजाम दी गई हो। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, अशोक विश्नोई, राजीव मांगलिक, पंकज लोधी, देवेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, विनोद विश्नोई, ओम प्रकाश सक्सेना, इंद्रजीत सिंह, ओमवीर सिंह दिवाकर, लालता प्रसाद लोधी, वीरपाल सिंह पाल, सत्य पाल सिंह दिवाकर, राजेंद्र लोधी आदि उपस्थित रहे।