गंज थाना पुलिस दो महला रोड पर बुधवार को गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को
पकड़ने गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया।
साथ ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस
को लोगों को हटाने के लिए अपने असलहे निकालने पड़े।
हालांकि बाद में पुलिस
ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले आई। बुधवार की
दोपहर को गंज पुलिस को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुुओं से भरा एक ट्रक
बिलासपुर गेट से दोमहला रोड से ओर आ रहा है। हरकत में आई पुसिल ने तुरंत ही
बिलासपुुर गेट पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक ट्रक दिखाई।
रोकने का
इशारा करने पर वह नहीं रुका। इस पर पुलिस ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया।
पुलिस को पीछा करते देखकर चालक घबरा गया। वह कई गलियों से ट्रक को निकालने
की कोशिश करने लगा। इस दौरान दोहमला रोड पर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इस
दौरान चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर गया। इस दौरान कुछ लोगों ने वहां पर
पुलिस का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
गंज में तैनात एक दरोगा ने
भीड़ को हटाने के लिए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर भी निकाल लिया। इससे देखकर
लोग घबरा गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने ट्रक
को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। गंज प्रभारी जीत सिंह का कहना है
कि गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है।