फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने आठ साल की बालिका को रौंदा, मौत

Tue, 03 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी आठ साल की बालिका की कंटेनर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों को आता देखकर चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जजेज रोड निवासी तालिब का गैरेज है। मंगलवार दोपहर वो अपने गैरेज पर बैठा था।
विज्ञापन



दोपहर के समय उसकी आठ साल की बेटी शाइना पिता को बुलाने आई थी। इस दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने बालिका को बुरी तरह से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे से गुस्साएं लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिवार के लोगों का बच्ची की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें