सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए आनर किलिंग के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फैजनगर में युवती की हत्याकर शव को उपले के ढेर में जला दिया गया था। मामले में युवती के पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में 21 दिसंबर की रात को एक युवती की हत्या कर शव को उपले के ढेर में रख कर आग लगा दी गई थी। युवती की पहचान रुकम की बेटी नीरज के रूप में हुई थी। पहले पुलिस ने पिता रुकम सिंह की तहरीर पर युवती के प्रेमी राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। दौरान आनर किलिंग का मामला सामने आने पर पुलिस ने चार जनवरी को मृतका के पिता रूकम सिंह को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने रुकम सिंह, नीरज के ताऊ महेंद्र सिंह और पड़ोसी बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रुकम सिंह को जेल भेज दिया था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि बहादुर को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।