फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान में सेंध, नौ लाख के जेवर उड़ाए

Sat, 05 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना में सर्राफ कारीगर की दीवार काटकर चोर करीब नौ लाख का जेवर समेट कर ले गए। बाद में मामले का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लंगरखाना निवासी जहांगीर मंडल की सर्राफा बाजार में जेवर सही करने का कारीगर है। ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में तीन दिनों से दुकान बंद है। बताया जाता है कि चोरों ने उसकी दुकान की दीवार काट ली।
विज्ञापन


सके बाद वे वहां से करीब नौ लाख का माल समेट कर ले गए। शनिवार की दोपहर को कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई। यह देखकर मामले की जानकारी दुकान स्वामी को दी। इसके बाद उसने दुकान खोली तो वहां से करीब तीस तोले सोने के जेवर गायब थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। जहां आसपास के सभी व्यापारी एकत्र हो गए। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। बाद में फिंगर प्रिंट की टीम को भी बुलाया गया।

टीम वहां से कुछ सबूत लेकर चली गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही पुलिस पर रात को गश्त न करने का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है। इससे चोरी की वारदातें बढ़ रहीं हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें भी हो चुुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें