फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे युवक को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 22 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के मौलवी साहब की ज्यारत के पास रविवार की रात सो रहे एक युवक को दो लोगों ने लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी रिश्ते में ससुर और दामाद हैं। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव शौकत नगर निवासी बच्छन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इसका छोटा भाई नब्बू (30) दिल्ली में हेयर कटिंग की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन


दो माह से वह बीमार चल रहा था। उसका इलाज गंज क्षेत्र स्थित मौलवी साहब की ज्यारत पर चल रहा था। उसकी मां और बहन भी उसके साथ ही रहती थी। रविवार की रात वह ज्यारत के पास सो रहा था। बच्छन का आरोप है कि इस दौरान रात के समय कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी रईस अपने दामाद मुुमताज के साथ वहां पर पहुंच गया। इसके बाद उसने सो रहे नब्बू को लाठी से बुरी तरह पीटकर घायल दिया।

उसके शोर मचाने पर उसकी मां-बहन दौड़ पड़ी। दोनों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। घायलावस्था में नब्बू को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्छन ने मामले में गंज थाना क्षेत्र निवासी मुमताज और कोतवाली थाना के कटकुइयां निवासी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बच्छन का आरोप है कि मुमताज और उसके ससुर रईस से नब्बू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की वजह से ही दोनों ने लाठी से वारकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के भाई बच्च्छन व उसके परिवार के लोगों का कहना  है कि नब्बू इलाज के दौरान अपनी बहन और मां के साथ यही पर रह रहा था। रईस भी वहां पर आया करता था। रविवार की दोपहर को उसका नब्बू से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें रविवार की रात को आरोपी लोग ने उसको लाठी डंडो से पीटकर उसको मार डाला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें