फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पर नाबालिग लड़की को बेचने का आरोप

Tue, 22 Mar 2016 12:03 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। तीन दिन पहले एक गेस्ट हाउस से शादी के दिन जान बचाकर भागी नाबालिग लड़की की मां ने पांच लोगों पर उसकी बेटी को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध लड़की की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


हाथरस गेट पुलिस क ो दी अपनी शिकायत में लड़की की मां ने कहा है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को एक प्रॉपर्टी डीलर ने झांसा देकर बेचने की कोशिश की। बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर एक गेस्ट हाउस ले जाया गया। जहां उसे फेरों से पहले होश आ गया और वह मौके से भाग निकली। 
एसएसआई एमएस भाटी ने बताया कि दूल्हा अनिल शर्मा निवासी करसौरा, सादाबाद, कथित प्रॉपर्टी डीलर योगेश निवासी लाड़पुर, दूल्हे की मौसी आशा, दूल्हे के रिश्ते के भाई पंकज निवासी करसौरा, महेश और एक अन्य अज्ञात महिला के विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि गेस्ट हाउस से भागी लड़की को तालाब चौराहे पर दूल्हे की मौसी ने पकड़ लिया था। मारपीट होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। इसके एक दिन बाद लड़की की मां ने आरोपियों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें