फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में बैंक कैशियर से लूटपाट

Thu, 03 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार-बिलासपुर मार्ग पर बुधवार की रात सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के कैशियर से तमंचे और चाकू के बल पर लूटपाट कर दी। इस दौरान लुटेरे ने पांच हजार की नगदी एवं 27 हजार रुपये की कीमत वाले मोबाइल सहित हेलमेट बैग लूट कर भाग गए। कैशियर ने अपने साथ हुई घटना की सूचना 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पीड़ित ने मामले की तहरीर दी। तहसील बिलासपुर क्षेत्र के सिनेमा रोड निकट पालिका निवासी नारायन सिंह का बेटा अनिल पाल स्वार नगर के स्टेट बैंक में कैशियर है। बुधवार की देर शाम बैंक की ड्यूटी करके बाइक से घर वापस जा रहा था।


पीड़ित ने बताया कि जब वह स्वार-बिलासपुर मार्ग स्थित गांव माठखेड़ा के पास गांव डगरा स्थित स्कूल के नजदीक पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोक ली। तमंचे और चाकू के बल पर पांच हजार की नगदी और मोबाइल, हेलमेट एवं एटीएम कार्ड और अभिलेखों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन



इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक कै शियर ने राहगीरों को बातें बताईं। साथ ही उन्हीं के मोबाइल से 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना से मिलकखानम पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें