फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सर्राफ से ढाई लाख की लूट

Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ढकिया चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम दुकान बंद करके घर आ रहे सर्राफ पिता-पुत्र को बदमाशों ने रास्ते में तमंचे के बल पर रोककर उनके पास से जेवरों से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है। सर्राफ पिता-पुत्र से लूट की वारदात शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया चौकी से जुड़ी है।
विज्ञापन



गांव रवानी पट़्टी निवासी मुस्तकीम की ढकिया चौकी से कुछ दूरी पर सर्राफ की दुकान है। सोमवार शाम मुस्तकीम अपने बेटे फाजिल के साथ दुकान बंद करके बाइक से घर आ रहे थे। रवानी पट़्टी के सुनसान रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको तमंचे के बल पर रोक लिया।


दोनों के पास से जबरन जेवरों से भरा थैला छीनना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के गांव के लोग और राहगीर मौके की ओर दौड़े। बदमाश तब तक फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों को तलाशा, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें