फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे युवक की मौत

Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दीवाना गांव के पास ड्रेन में कार गिरने से गांव बुडशाम निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सेक्टर 29 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।

घटना सोमवार सुबह की है गांव बुडशाम निवासी जितेंद्र (30) कार से पानीपत की तरफ आ रहा था। गांव दीवाना के पास कार असंतुलित होकर ड्रेन में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सेक्टर 29 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को ड्रेन से बाहर निकलवाया। उस वक्त तक जितेंद्र की सिर में चोट लगने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें