बाइक से घर जा रहे युवक से रास्ते में तीन बदमाशों ने 13 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे के बट से पीटकर घायल कर दिया। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव नदनऊ निवासी चरन दास बुधवार शाम बाइक से रामपुर आया था। वापस लौटते समय पटवाई थाना क्षेत्र के गांव नया गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया।
पये छीनने शुरू कर दिए। चरनदास के विरोध करने पर बदमाशों ने उसको तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। 13 हजार रुपये और कपड़े लूटकर ले गए। घायल किसी तरह से पटवाई पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा गांव निवासी आस मोहम्मद गुरुवार शाम खौद से घर जा रहे थे।
रात नौ बजे रामपुर-स्वार रोड पर बढ़कुसिया गांव के पास आस मोहम्मद की बाइक का तेल खत्म हो गया। कुछ दूरी पर तीन बदमाशों ने बाइक रोक ली और चाभी निकाल ली। बदमाश जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने स्वार निवासी राजेश को पेट्रोल पंप के पास रोक लिया और मारपीट कर उससे तीन हजार रुपये लूट लिए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
भोट के ग्राम कोयली निवासी जाकिर अली 23 मार्च की रात घर जा रहे थे। पुलिया के पास तीन बदमाशों ने तमंचों की नोंक नगदी, फोन और घड़ी लूट ली। पिता और छह वर्षीय पुत्री को मारपीट कर खेत में डाल दिया। कोयली निवासी अजय को भी बंधक बनाकर बाइक, 12 सौ रुपये, फोन लूट लिया। आरोप है कि थाना प्रभारी वीपी सिंह ने रिपोर्ट लिखने के बजाय सभी को भगा दिया। पुलिस का कहना है कि जांच हो रही है।