फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा योजना का आवास का लिंटर गिरा, बाल-बाल बचे

Thu, 19 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा में आसरा आवासीय योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों पर घटिया सामग्री लगाने के कारण एक आवास का लिंटर खोलते ही भाग गिरने से राहगीर बाल-बाल बचे। वहीं सभासद सहित लोगों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन



नगर में आसरा आवासीय योजना के तहत एक हजार से अधिकर गरीब परिवारों के लिए आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को नगर के मोहल्ला नीम वार्ड 11 के मोहम्मद शकील के बनाये आवास का आरसीसी से निर्मित लिंटर खोला जा रहा था। इसी बीच लिंटर का छज्जा गिर गया। इस दौरान कई राहगीर बाल-बाल बच गए।


सूचना पर वार्ड सभासद अफसर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर नियमों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद सभासद ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन



इस अवसर पर सभासद के अलावा जसीस अहमद, अहतराम अली, मुर्सरत अली, हाजी शकील सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विदित रहे कि कार्यदायी संस्था डूडा द्वारा नियुक्त ठेकेदार आवासों का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें