फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, पीछा किया तो नहीं पकड़ पाई पुलिस

Thu, 19 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फव्वारा चौक पर पुलिस के साथ अजीब घटना हुई। चौक पर लालबत्ती के दौरान एक गाड़ी आई, गाड़ी चालक ने खुद को व्यापारी बताते हुए पीछे आ रही एक अन्य कार में लुटेरे होने की बात कही। इस पर पुलिस ने पीछे आ रही कार को पकड़ने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिसकर्मी कार चालक को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो चालक ने अपनी कार को आईजी ऑफिस की तरफ घुमा दिया। ऑफिस के बाहर सड़क के बीच बने डिवाइडर से कार टकरा गई, मगर इसके बाद भी कार चालक नहीं थमा और कार को राजगढ़ रोड की ओर भगा ले गया। बाद में पुलिस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी।
गाड़ी का नंबर किया नोट
फव्वारा चौक पर तैनात पुलिसकर्मी साहिबराम ने बताया कि चौक पर लाल बत्ती आई हुई थी। इसी बीच एक कार चालक आया और खुद को व्यापारी बताते हुए अपनी कार के पीछे लगी एक कार की तरफ इशारा कर उसमें लुटेरे होने की बात कही।
विज्ञापन


जब वे कार को रोकने का इशारा करते हुए कार की तरफ बढ़े तो चालक ने तुरंत तेजी से कार की साइड बदल ली और डिवाइडर से टकराते हुए गाड़ी को राजगढ़ रोड की ओर भगा ले गया।

उन्होंने पीछा करते हुए कार का नंबर नोट कर लिया, जिस पर हिसार जिले से संबंधित नंबर ही लिखे हुए थे। इसके बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। हालांकि अभी तक कार मालिक व कार के बारे में पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें