फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में अंगूठे के निशान को बताया गलत

Fri, 29 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया। अब बीडीसी की पत्नी ने मामले में दी गई तहरीर पर लगे अंगूठे के निशान को गलत बताया है। साथ ही उसने ब्लाक प्रमुख के बेटे और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में उसने पुलिस को एक शपथ पत्र भी दिया है। वहीं, पुलिस शपथ पत्र मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी कमलेश ने ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत छह लोगों पर 28 जनवरी को अपने बीडीसी पति का अपहरण करने का आरोप लगाया था। इस दौरान पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 27 जनवरी को आरोपी उसके पति को जबरन उठा कर ले गए थे। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी थी।


ब्लाक प्रमुख ने अपने बेटे समेत सभी पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। शुक्रवार की शाम तहरीर देने वाली बीडीसी की पत्नी कमलेश ने यू टर्न ले लिया। उसने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नाम संबोधित एक शपथ पत्र भेजा है। इसमें उसे बताया है कि तहरीर पर लगा अंगूठा गलत है।
विज्ञापन



उसने कहा है कि वह अपने नाम से पुलिस को मिली तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उधर, कोतवाली प्रभारी राघव राम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच उप निरीक्षक सुखपाल सिंह कर रहे हैं। महिला का शपथ पत्र अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें