बीडीसी के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया। अब बीडीसी की पत्नी ने मामले
में दी गई तहरीर पर लगे अंगूठे के निशान को गलत बताया है। साथ ही उसने
ब्लाक प्रमुख के बेटे और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
इस संबंध में उसने पुलिस को एक शपथ पत्र भी दिया है। वहीं, पुलिस शपथ पत्र
मिलने से इंकार कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव
निवासी कमलेश ने ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत छह लोगों पर 28 जनवरी को अपने
बीडीसी पति का अपहरण करने का आरोप लगाया था। इस दौरान पुलिस को तहरीर भी दी
गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 27 जनवरी को आरोपी उसके पति को जबरन
उठा कर ले गए थे। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी थी।
ब्लाक
प्रमुख ने अपने बेटे समेत सभी पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था।
शुक्रवार की शाम तहरीर देने वाली बीडीसी की पत्नी कमलेश ने यू टर्न ले
लिया। उसने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नाम संबोधित एक शपथ पत्र भेजा है।
इसमें उसे बताया है कि तहरीर पर लगा अंगूठा गलत है।
उसने कहा है
कि वह अपने नाम से पुलिस को मिली तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
उधर, कोतवाली प्रभारी राघव राम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच उप
निरीक्षक सुखपाल सिंह कर रहे हैं। महिला का शपथ पत्र अभी नहीं मिला है।