फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर जिलेभर में हाई अलर्ट जारी

Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर जिलेभर में हाई अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखा जाएगा। खासतौर से रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही होटलों और सिनेमाघरों में भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन



देश मे पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए शासन ने अब गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखने के आदेश जारी किए हैं। खुफिया विभाग की ओर से आतंकी घटनाओं की आशंका जताने के बाद अब अलर्ट जारी किया गया है।


प्रदेश के गृह सचिव एवं डीजीपी ने प्रदेश भर के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत शासन ने जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के मुताबिक रेलवे स्टेशन, रोडवेज और निजी बस अड्डों व बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने को कहा गया है।
विज्ञापन



इसके साथ ही इन स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया है। साफ कहा है कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शासन के आदेश पर डीएम राकेश कुमार सिंह एवं एसपी साधना गोस्वामी ने संयुक्त रूप से एसडीएम व सीओ के साथ ही थानाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिया है।


उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है। साथ ही थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त तेज रखने और वाहनों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग कराने को कहा है। एसपी ने बताया कि जिले भर मे सुरक्षा के इस दौरान कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें