फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह घायल, थाने पर प्रदर्शन किया

Sat, 23 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार को दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठियों के अलावा धारदार हथियारों के भी इस्तेमाल किए गए। दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक पक्ष की ओर से काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रामनगर गांव में रामधनी और बैजनाथ दोनों पट्टीदारों में शुक्रवार को आपसी विवाद के चलते कहासुनी होने लगी, बाद में मारपीट शुरू हो गई।

इससे रामधनी, शुभावती, राजमती सहित छह लोग घायल हो गए। इनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा में कराया गया। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


इसके चलते गांव में तनाव फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग रामधनी के पक्ष में लामबंद होकर हनुमानगंज थाने पहुंचे और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे और प्रदर्शन भी किया।

पुलिस ने रामधनी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इसके बाद भी तनातनी बनी है। इस बारे में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें