फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी काटने के विवाद में पिता पुत्र भिड़े, फायरिंग

Sun, 18 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी काटने के विवाद में पिता पुत्र आमने-सामने आ गए। दोनों के समर्थन में गांव के लोग भी आ गए। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान आठ जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन



घटना के बाद दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पिता-पुत्र के आपस में भिड़ने की ये घटना टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के सींगनी गांव की है। इस गांव अब्दुल रहमान और उसके बेटे जब्बार के बीच लकड़ी काटने को लेकर विवाद चल रहा था।


इसी विवाद में रविवार को अब्दुल रहमान की ओर से मोहम्मद नईम और जब्बार की ओर से बब्लू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग अपनी-अपनी बात करते रहे। बात बढ़ गई और फिर दोनों पक्षों के बीच गांव में ही फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। पथराव भी हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उसे चौकी ले गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। एक पक्ष की ओर से वाजिद, अकरम, असलम, सखावत, इरफान, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नईम, जावेद, शाहीन इशरत शामिल हैं। दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें