फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 12 क्विंटल तार के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर क्षेत्र के शंकरपुर गांव से शुक्रवार की रात चोर बिजली का 12 क्विंटल तार चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर जेई की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला गांव में बिजली के तार डालने काम चल रहा है। शुक्रवार की रात चोर वहां से 12 क्विंटल बिजली का तार चुराकर ले गए। दिन निकलने पर तार गायब देखकर इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुुंचे। बाद में पुलिस भी आ गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एक जगंल में तीन लोग बिजली का तार बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो चोरों को पकड़ लिया। एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। चोरों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी मुरादाबाद जिले के दौलारा गांव निवासी सद्दाम और अमरोहा जिले का नेत्रराम हैं। एक अन्य आरोपी रेहान फरार हो गया। शहजादनगर प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात शंकरपुर से बिजली का तार चोरी हो गया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें