फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर तोंगा में पुलिस का छापा, 4.5 क्विंटल गोमांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घेर तोगा में पुलिस का छापा, साढ़ चार क्विटंल मांस बरामद
रामपुर। पुलिस की सख्ती के बाद भी जिले में गोवध रुक नहीं पा रहा है। गो तस्कर पुलिस की चौकसी को धता बताकर गोवंशीय पशुओं के मांस का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने शहर में ही एक मकान पर छापा मारकर साढ़े चार क्विंटल गोमांस जब्त किया है। साथ ही गोवंशीय पशुओं के अवशेष भी पुलिस ने बरामद कर लिए। हालांकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सरकार की सख्ती के बाद पुलिस भी गोवंशीय पशुओं के कारोबार को रोक पाने में कामयाब नहीं हो रही है। शहर से लेकर गांव तक गोवंशीय पशुओं के मांस का कारोराबर फलफूल रहा है। पुलिस चाहकर भी गोवंशीय पशुओं के कारोबार को रोक नहीं पा रही है। इसी क्रम में जिले में बृहस्पतिवार को भी कई क्विंटल मांस पकड़ा गया। गंज पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मुहल्ला घेर तोंगा खां में एक बंद मकान में गोवंशीय पशुओं के वध किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने घेर तोंगा में नासिर के मकान पर छापा मारा। पुलिस किसी तरह तहखानानुमे मकान में किसी तरह घुसी और फिर यहां से गोवंशीय पशुओं का साढ़े चार क्विंटल गोमांस बरामद किया। इसके अलवा पुलिस ने यहां से चार गोवंशीय पशुओं के कटे हुए अवशेष मिले हैं। पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। गंज कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें