फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ अब व्हाट्सएप पर डाला फोटो, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के साथ अब व्हाट्सएप पर डाला फोटो, रिपोर्ट
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)।
फेसबुक के बाद अब व्हाट्सएप पर फोटो डालना एक युवक को महंगा साबित हुआ। उसके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की पैनी निगाह है। इसलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। इस तरह की गाइड लाइन पुलिस की ओर से पहले भी जारी हो चुकी हैं,लेकिन सोशल मीडिया पर छाने का जुनून युवाओं के सिर चढकर बोल रहा है। कुछ दिन पहले रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो डाला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच अब सैफनी क्षेत्र का मामला सामने आया है। सैफनी निवासी इमरान ने हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमकाने के उद्देश्य से अपना फोटो व्हाटस एप पर डाल दिया। जब लोगों ने इमरान का व्हाटस एप पर हाथ में तमंचा लिए हुए फोटो देखा तो उन्होंने इस मामले की जानकारी चौकी पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल व्हाट्सएप पर पड़े तमंचा हाथ में लिए इमरान के फोटो को लोगों को धमकाने के उद्देश्य से डाला गया फोटो मानते हुए चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर इमरान के खिलाफ इस मामले में नामजद रिपोर्ट कराई और इमरान की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें