फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों के ताले तोड़कर हजारो का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। पंजाब में नौकरी करने गए दो लोगों के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का माल साफ कर दिया। एक व्यक्ति के परिजनों के शादी में जाने पर चोरों ने ताले तोड़कर घर का माल साफ कर दिया। पुलिस ने किसी भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी कल्लू और दोली अपने बच्चों के साथ पंजाब में नौकरी करने गए है। घर के ताले लगे हुए है। चोरों ने शनिवार की रात दोनों के घरों के ताले तोड़कर सौर ऊर्जा की प्लेट बर्तन कपड़ा सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
सुबह दिन निकलने पर पड़ोसियों ने जब घरों के ताले टूटे देखे तो फोन कर गृहस्वामियों को घर में चोरी हो जाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर इसी गांव का प्यारे अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में एक शादी में गया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर बर्तन, कपड़ा सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। जब सुबह वह शादी में से लौटा तो घर में चोरी होने का पता लगा। इसके अलावा मधुकर के ही लाल मुहम्मद के घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा था जिसका चोरों ने बैटरा चोरी कर लिया।
प्यारे और लालमुहम्मद ने ढकिया चैाकी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें