रामपुर बुशहर।
खनेरी अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की न तो पहचान हो पाई है और न ही कोई पता पुलिस को मिल पाया। पुलिस को उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अतिरिक्त थाना प्रभारी रामपुर गंगा देव नेगी ने बताया की खनेरी चिकित्सालय में कैंटीन चलाने वाले कुमत राम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को रामपुर के पुराने बस अड्डे से कैंटीन में काम करने के लिए लाया था।
कुमत राम के अनुसार नेपाली अस्वस्थ था और उसने अपना नाम जय बहादुर, पुत्र धन बहादुर बताया था। इसके अलावा उसके पत्ते की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कुमत राम के पास नेपाली 24 अगस्त तक काम करता रहा। लेकिन 24 की शाम को नेपाली गंभीर रूप से बीमार हो गया था और 25 अगस्त को उसकी मौत हो गई। गंगा देव नेगी ने बताया की व्यक्ति के पत्ते और रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने शव को पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति इसके बारे में जानता है तो वह उसके परिजनों को सूचित करें।