फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। गंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी की साजिश करते दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

एसपी शिव हरि मीना के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार रात को गंज पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि काशीपुर ईदगाह पर चार बदमाश चोरी की साजिश कर रहे हैं। उसके बाद गंज इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जहां बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायर कर दिया । गोली चलने के बाद पुलिस घबरा गई। इसके बाद उन्होंने किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बाद में घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश पुलिस को अंधेरे में चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश थाना टांडा के लोधीपुर निवासी कामिल और काशीपुर गांव निवासी इरफान है। इसके अलावा फरार बदमाश, काशीपुर गांव निवासी छोटे और आबिद है।दोनों के पास से चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें