फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचा बरेली के युवक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचा बरेली के युवक की धुनाई
विज्ञापन

रामपुर।
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे बरेली के एक युवक को युवती के परिवार वालों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार वालों की पिटाई से युवक जख्मी भी हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बरेली के सीबीगंज निवासी एक युवक का फोन के जरिए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। इसी के चलते युवक उत्सुकतावश शनिवार की सुबह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर के पास पहुंच गया,जहां वह युवती के घर के बाहर ही उसके बारे में जानकारी लेने लगा। इस बीच इसकी भनक परिवार वालों को हुई तो युवती के परिवार के लोग मौके पर आ गए और फिर उसे पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक की पिटाई से अफरातफरी मच गई। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट के दौरान घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरी ओर पटवाई थाना क्षेत्र में मंडैया गांव निवासी सत्यपाल की भी कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट में घायल सत्यपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें