फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस न रोकने पर चालक-परिचालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। बस न रोकने पर छात्रों ने चालक और परिचालक की जमकर की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर मारपीट कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। बाद में दोनों पक्षों को पटवाई थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। दोनों पक्षों के परिजनों के पहुंचने पर मामले का फैसला कराकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव के मथुरापुर निवासी कुछ छात्र रामपुर कालेज में पढ़ने के लिए जाते हैं। मंगलवार सुबह कालेज जाने के लिए छात्र बस का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि मथुरापुर पहुंचने के बाद बस चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर छात्रों ने अपनी बाइक से बस का पीछा कर बस के आगे अपनी बाइक को लगा दिया। इस पर बस कंडक्टर और बस चालक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया। जिस पर गुस्साए छात्र ने अपने परिचित लोगों को बुलाकर पटवाई में शाहबाद-रामपुर चौराहे पर बस परिचालक और चालक की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से चौराहे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। उधर सूचना पाकर पटवाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस दोनों पक्षों को पटवाई थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों के परिजनों ने पहुंचकर मामले में समझौता करा कर मामले को रफादफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें