बड़ौत (बागपत)।
युवक ने नगर की एक मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुराचार करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद मेें सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा। इस मामले में किशोरी के पिता ने नामजद कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे समुदाय का है। हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली में नारेबाजी की।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली सात वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले में एक मकान में रंग रोगन करने वाला युवक उसे जबरन खींचकर पास के ईख के खेत में ले गया और दुराचार करने की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग उधर दौडे़ तो लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन मोहल्लेवासियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा। पकड़ा गया युवक सुहैल पुत्र अब्दुल हकीम शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, वह यहां पर मकानों में रंग रोगन का काम करता है। सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, दीपक बामनौली, सचिन वत्स, नितिन जैन व अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से इस मामले मेें सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले में किशोरी के पिता ने सुहैल को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
साहस न दिखाती तो हो जाता खेकड़ा कांड
बड़ौत। सात वर्षीय बच्ची के साहस दिखाते हुए शोर मचाने बच्ची की जान भी बच गई। यदि बालिका द्वारा साहस न कर शोर न मचाती तो उसके साथ खेकड़ा जैसा कांड भी हो सकता था और इसको लेकर बवाल हो जाता।