फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर गांव में ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुुर गांव में ग्रामीण की पीटकर हत्या
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। नाली में बच्चे का मल बहाने को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया। वहीं इस
विज्ञापन

मामले में दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी भूरे का पास के ही रहने वाले हरपाल की पत्नी से बच्चे के मल को बहाने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी हरपाल की पत्नी प्रेमवती ने नाली में ही मल बहा दिया। इसका भूरे ने विरोध किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया था। उसके बाद घायल भूरे को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले आए थजहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया था। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी हरपाल उसकी पत्नी प्रेमवती और मां शकुंतला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें